उच्च शिक्षा मंत्री के गृह क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केन्द्र गोर्रा में कई महिने से नही हुई (ए.एन.एम.) की पोस्टिंग…

खरसिया विधानसभा में व्ही आई पी राजनीतिज्ञ रहते हुये भी स्वास्थ्य अमला की बदत्तर स्थिति ……
पुसौर :- रायगढ़ जिले सहित पूरे देश और प्रदेश इन दिनों कोरोना ने पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दी है। तो वहीं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के पुसौर ब्लॉक के उप स्वास्थ्य केन्द्र गोर्रा में करीब 12 महीनों से एक नर्स की पोस्टिंग तक नही हुई है। जबकि पूर्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अनेकों बार जानकारी दी गई है। लेकिन अभी तक उनके द्वारा कोई पहल नही किया गया जा रहा है। ग्राम गोर्रा में कही न कही गर्भवती महिलाओं के इलाज को लेकर आम लोगों को मौसमी बीमारी सर्दी, बुखार, या और भी समस्याओं के लिये अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है, कि मंत्री जी के क्षेत्र के उपस्वास्थ्य केन्द्र की हाल ऐसी है? तो पूरे जिले का स्थिति क्या होगी। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को तो मंत्री जी के क्षेत्र में जनहित के कार्यों की कमियों का फर्क ही नही पड़ता है। जब हम ग्रामवासियों से बात किये तो उन्होंने कहा कि एक वर्ष से हमारे ग्राम गोर्रा के उप स्वास्थ्य केंद्र में नर्स नही हैं। यहाँ केवल भगवान भरोसे चल रहा है? उपस्वास्थ्य केंद्र को बारे में लोगों ता कहना है, कि गर्भवती महिलाओं के इलाज के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब देखना है, कि कैबिनेट मंत्री के क्षेत्र ग्राम- गोर्रा (पुसौर) के उपस्वास्थ्य केन्द्र में कब तक नर्स का पदस्थ कराते हैं। या केवल पल्ला झाड़ कर अधिकारी कहि मंत्री जी को भी गुमराह करते फिरते हैं?