महिला आयोग की अध्यक्षा के बयान पर बिफरी भाजपा, राज्य सरकार का फूका पुतला…..

.
बालोद : प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। पक्ष हो या विपक्ष कोई भी इस जंग में पीछे नहीं रहना चाहता है। ताजा मामला बालोद से सामने आया है जहाँ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है। आपको बता दें की बीजेपी महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक को आड़े हाथों लिए हुए है।
प्रदेश सरकार पर राज्यसभा सांसद के लिए अमर्यादित शब्दों के प्रयोग करने व महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक द्वारा महिलाओं के साथ अमर्यादित शब्दों के प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस के साथ जमकर झूमा झटकी हुई जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओ के हाथ से पुलिस पुतला छिनने में सफल रही और पुतला नहीं जला पाए। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने आनन फानन में दूसरा पुतला बनाया और जलाया। वहीं भा ज पा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।