*भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रशिक्षण हेतु भाजपा मंडल पुसौर की बैठक संपन्न*

.
भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी दिनों में प्रत्येक मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण होना है। भाजपा मंडल पुसौर में होने वाले प्रशिक्षण की रूप रेखा तय करने हेतु भारतीय जनता पार्टी मंडल पुसौर के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक महामंत्री मनोरंजन साहू के गृह ग्राम नावापारा अ में आयोजित हुई।
कार्यक्रम के प्रभारी विलिस गुप्ता की उपस्थिति में इस बैठक में प्रशिक्षण कार्यक्रम की सारी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी ने अपने विचार रखे।. कार्यक्रम में प्रभारी के आलावा मंडल अध्यक्ष ईश्वर गुप्ता, महामंत्री मनोरंजन साहू, महामंत्री त्रिनाथ गुप्ता, कोषाध्यक्ष लेकरु देहरी पूर्व विधायक प्रतिनिधि शिव गुप्ता,, भाजयुमो पुसौर के अध्यक्ष गौरांग साव, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जगन्नाथ प्रधान, पूर्व एल्डर मेन पत्रकार घनश्याम पटेल, जिला भाजपा से श्रवण प्रधान, जैमिनी गुप्ता, प्रवीण द्विवेदी, रजत गुप्ता, विवेक गुप्ता सहित पदाधिकारी सम्मिलित हुए।।