कांग्रेस गांधी परिवार की राजनीति जिंदा रखने अफवाह फैला रही : ओ.पी. चौधरी

. रायगढ़। किसान आंदोलन के बीच नए कृषि कानून को किसान हित में साबित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओ ने प्रदेश में प्रचार अभियान चलाया है। इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश के पूर्व कलेक्टर व भाजपा नेता ओ.पी. चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए ओ.पी. चौधरी ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस किसान बिल की खिलाफत करते हुए किसानों को बरगला रही है। कांग्रेस गांधी परिवार की राजनीति को जिंदा रखने के लिए अफवाह फैला रही है। मोदी सरकार ने किसान हित में कानून बनाये हैं। एम एस पी बन्द नही किया गया है। दारोगा राज खतम कर किसानों की बेहतरी व किसान अपनी फसल भंडारण स्वयं कर सके, कोल्डस्टोरेज बना सके, उद्योगपतियो से भी बेहतर जीवन जी सके इसके लिए कृषि सुधार कानून लाये गए हैं। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ओ.पी. चौधरी ने बघेल सरकार को दोगलो की सरकार बताया। वही, किसानों की रकबा कटौती को लेकर भूपेश बघेल से सवाल भी किये। ओ.पी. चौधरी ने बघेल से पूछा है कि जिस तरह आपके बंगले का निर्माण बिना दीवाल के नही हो सकता ठीक वैसे ही बिना मेड़ के खेत कैसे बन सकता है। किसान अपने खेत का लगान मेड़ के साथ पटाता है, सिंचाई कर भी मेड़ के साथ ही जमा करता है लेकिन धान विक्रय करते समय मेड़ के रकबे की कटौती क्यो कर रही है।