किरणमयी नायक पहुंची जांजगीर-चांपा, कहा-महिलाएं अपने साथ होने वाले अत्याचार की शिकायत महिला आयोग में दर्ज कराएं

. जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक बुधवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर जांजगीर-चांपा पहुंचीं थी। उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। किरणमयी नायक ने जांजगीर के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिलाओं की ओर से महिला आयोग में किए गए शिकायत के 21 लंबित प्रकरणों की सुनवाई किए। सुनवाई में मुख्य रूप से महिलाओं से मारपीट, मानसिक प्रताड़ना, दहेज प्रताड़ना और शारीरिक प्रताड़ना से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की गई। पत्रकारों से चर्चा करते हुए किरणमयी नायक ने महिलाओं से अपील की है कि महिलाएं अपने साथ होने वाले अत्याचार की शिकायत कोरे कागज में लिखकर या ऑनलाइन के माध्यम से महिला आयोग की वेबसाइड पर दर्ज करवा सकती है। कोविड कि वजह से न्यायालय बंद था। इस वजह से महिला आयोग में महिलाओं के शिकायत की संख्या बड़ी है।