नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी का काम भी केंद्र के पैसों से हो रहा है- विष्णुदेव साय

. रायगढ़, 8 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात कर पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान हुई मीडिया से रु ब रु होते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो साल से विकास ठप्प हो गया है। जो काम चल रहा है वह भी केंद्र सरकार का है। श्री साय ने कहा कि नरवा, गरवा,घुरवा व बाड़ी की सरकार बात करती है लेकिन ये काम भी केंद्र के रोजगार गारंटी तथा 14 वे व 15 वे वित्त के पैसों से हो रहा है। कांग्रेस ने 25 सौ में धान खरीदने का वादा किया था तो क्यो नही खरीद रहे है।ये धान खरीद नहीं पा रहे है औऱ सारा दोष केंद्र सरकार पर थोप रहे है, अब बोरा भी क्या मोदी जी खरीद के देंगे?
राज्य सरकार के पास धान खरीदने के लिए पैसा नहीं है इसलिए तरह तरह की बहानेबाजी कर रहे है। वहीं सौदान सिंह के का प्रभार बदले जाने के विषय में उन्होंने कहा कि सौदान सिंह ने ऐसे समय मे छत्तीसगढ़ का प्रभार सम्हाला था जब पहली बार बहुमत के आधार पर कांग्रेस की सरकार बनीं थी और भाजपा संक्रमण काल से गुजर रही थी। उस समय जनप्रतिनिधियो की खरीद फरोख्त हो रही थी। कांग्रेस ने 12 विधायको को खरीद लिया था,ऐसे समय मे सौदान सिंह के मार्गदर्शन में तीन बार भाजपा की सरकार बनी। उनके योगदान को छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भूल नहीं पाएंगे। वही प्रदेश सरकार को घेरने के विषय पर विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुद्दों की कमी नही है। 2 साल हो गए है इनका कोई वायदा पुरा नहीं हुआ है। खासकर छत्तीसगढ़ के किसान ठगे गए है। किसान विवश हो कर आत्महत्या कर रहा है। लगातार हमारी पार्टी की तरफ से खिलाफत करने के बावजूद इनके कान पर जुं नहीं रेंग रही है। हमारी पार्टी ने तय किया है कि 13 जनवरी को प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय एवम 22 जनवरी को प्रत्येक जिला मुख्यालय में जंगी प्रदर्शन करेंगे