छत्तीसगढ़ किसान कल्याण संघ जांजगीर – चाम्पा जिला के जिलाध्यक्ष बने संतोष सोनसरे ******

. छत्तीसगढ़ किसान कल्याण संघ जांजगीर – चाम्पा जिला के जिलाध्यक्षबने संतोषसोनसरे ************************* जांजगीर -चाम्पा /- राष्ट्रीय किसान कल्याण संघ का गठन भारत देश के सभी राज्यों में संगठन तेज गति से राष्ट्रीय पदाधिकारी व सभी 16 राज्यो के अध्यक्ष के नेतृत्व में बडी विस्तार पूर्वक दुतगति से पदाधिकारीयो व सदस्यों की नियुक्ति की जा रही है। वही छत्तीसगढ़ के किसान कल्याण संघ के सरल , सहज व किसानो के हितैषी युवा प्रदेश अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में अध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारियों व किसान सदस्यों का विस्तार पूर्वक नियुक्ति करते हुये गठन किया जा रहा है। यादव के नेतृत्व में जांजगीर चाम्पा जिला अध्यक्ष के पद पर समाज सेवी युवा नेता संतोष सोनसरे को नियुक्त किया गया। संतोष के अध्यक्ष बनने पर पूरे तेजगति से जिला में किसान कल्याण संघ का पदाधिकारीयो व किसान सदस्यों नियुक्ति कर गठन किया जा रहा है। आगामी 17 जनवरी को बृहद रूप से बिलासपुर में छत्तीसगढ़ किसान कल्याण संघ का सम्मेलन होना है जिसमे अधिक से अधिक किसान भाई उक्त कार्यक्रम में पहुँचेगे। जो कि किसान सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित 16 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी सम्मेलन में पहुँचेगे। जहाँ देश की किसानों के अधिकारों व उनके स्वावलंबी व आर्थिक विकास के प्रति देश के जानकारो के माध्यम से किसानों को बतायेंगे व कृषि संबंधित कार्यो को बढ़ावा देने की आधुनिक जानकारी भी दी जायेगी।