अधिवक्ता मनोज श्रीवास बने शहर जिला कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष

रायगढ। शहर जिला कांग्रेस कमेटी में शहर के जाने माने अधिवक्ता मनोज कुमार श्रीवास को जिला शहर कमेटी के विधि विभाग का अध्यक्ष बनाया है।
विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक व अनिल शुक्ला अध्यक्ष जिला शहर कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा से संदीप दुबे प्रदेश अध्यक्ष मानव अधिकार एवं आरटीआई की अनुमति तथा चंद्रशेखर शुक्ला प्रभारी महामंत्री (संगठन), राजेन्द्र पांडेय प्रदेश उपाध्यक्ष विधि विभाग के अनुमोदन पर मनोज कुमार श्रीवास अधिवक्ता को रायगढ शहर जिला अध्यक्ष विधि विभाग के पद पर मनोनीत किया जाता है। उपरोक्त नियुक्ति 18 जनवरी से तत्काल प्रभावशील है। नवनियुक्त रायगढ शहर जिला अध्यक्ष विधि विभाग से अपेक्षा है कि अपने दायित्व का निर्वहन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुरूप निर्वहन करेंगे।