खबर का असर… कर्ज में डूबे किसान की समस्या का हुआ निदान… खबर प्रकाशन के बाद जागा जिला प्रशासन… कलेक्टर ने लिया तुरंत संज्ञान…

News Impacts…
खबर का असर…
कर्ज में डूबे किसान की समस्या का हुआ निदान…
खबर प्रकाशन के बाद जागा जिला प्रशासन…
कलेक्टर ने लिया तुरंत संज्ञान…
रायगढ़ रिपोर्टर- धरमजयगढ़ : – पंजीयन होने के बावजूद तकनीकी खामियों के कारण कापू मण्डी में धान नहीं बेच पा रहे किसान की समस्या को लेकर रायगढ़ रिपोर्टर न्यूज़ पोर्टल ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशन के बाद जिला कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके पश्चात टोनाहीनारा गांव के किसान धरमपाल कुजुर की समस्या पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धरमजयगढ़ के अध्यक्ष ऋतुराज सिंह एवं कापू के सामाजिक कार्यकर्ता संजय सक्सेना के सराहनीय पहल पर कापू मंडी में धान नहीं बेच पा रहे हैं किसान धरमपाल की समस्या का समाधान किया गया। पंचायत टुडे के संपादक ने पीड़ित किसान धरमपाल कुजूर से इस विषय पर बात की। धरमपाल कुजूर ने बताया कि आज दिनांक 18/01/ 2021 को कापू धान मण्डी से धान बेचने का टोकन प्राप्त हुआ है। उन्होंने रूंधे गले से बताया कि उनकी उम्मीद लगभग टूट चुकी थी। लेकिन मीडिया समूह द्वारा उनकी समस्या की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद जिला एवं स्थानीय प्रशासन ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उनकी समस्या का निराकरण करा दिया है। जिससे उन्हें काफी राहत मिली है। अब वे मण्डी में धान बेचकर अपना कर्ज़ चुका पाएँगे। इसके लिए उन्होंने मीडिया समूह, जिला एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों सहित ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ऋतुराज सिंह एवं कापू के सामाजिक कार्यकर्ता संजय सक्सेना का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मेरी समस्या का समाधान कराने में शामिल मीडिया समूह, जिला एवं स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों सहित सभी सहयोगियों का मैं हमेशा एहसानमंद रहूंगा।