सचिव संघ के प्रदेश अध्यक्ष को ही सचिवों ने घेर कर शुरू कर दिया दौड़ाना, जमकर हुआ हंगामा, जान बचाकर भागे प्रदेश अध्यक्ष…पढ़िए पूरी खबर

रायपुर :- प्रदेश भर में चल रहे पंचायत सचिव संघ के हड़ताल को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष तुलसी ने मंत्रियों के वार्तालाप के बाद हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। लेकिन ग्राम पंचायत सचिव इस फैसले से सहमत नहीं हैं। जिसके बाद हड़ताल खत्म करने को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है।
बता दें कि ग्राम पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर पिछले करीब 1 महीने से हड़ताल पर हैं। इस बीच सरकार की ओर से 24 घंटे में हड़ताल खत्म कर काम पर वापस नहीं लौटने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दिया है। ऐसे में पंचायत सचिवों का एक प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को मंत्री टी.एस, सिंह देव के साथ एक बैठक की। जिसमें मंत्री ने कहा कि पंचायत सचिवों की फाइल को मंत्रालय में आगे बढ़ा दिया गया है। पंचायत सचिव संघ हड़ताल वापस ले लें। उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
पंचायत सचिवों के आंदोलन का दम घोटने सरकार का अब ये आदेश ! अगर 24 घंटे में नहीं किया हड़ताल समाप्त तो…पढ़िए पूरी खबर..
लेकिन शुक्रवार को जब सचिव संघ के सदस्य फाइल के संबंध में पुष्टि करने के लिए मंत्रालय पहुंचे तो वहां पता चला कि फाइल आगे नहीं बढ़ाई गई है। मंत्रालय की ओर से सचिवों को कहा गया कि आप सभी हड़ताल पर हैं इसीलिए आप की फाइल को लेकर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई।
अध्यक्ष को मारने के लिए दौड़ाया
वहीं दूसरी ओर सचिव संघ के प्रांत अध्यक्ष तुलसी साहू ने मंच से हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी। जिसके बाद वहां मौजूद पंचायत सचिव वह में खलबली मच गई। मौजूद लोग वहां हो हल्ला करने लगे। हालात यहां तक बिगड़ गए कि सचिव संघ के सदस्य अपने अध्यक्ष को मारने पर उतारू हो गए। अध्यक्ष तुलसी साहू को वहां से अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।
बैठक के बाद होगा फैसला
फिलहाल अभी हड़ताल स्थगित करने को लेकर कोई भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। प्रदेशभर के ग्राम पंचायत सचिव हड़ताल स्थगित करने के पक्ष में नहीं हैं। वहीं शनिवार को प्रदेश भर के सभी जिला अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष और संघ के अन्य कार्यकर्ता बैठक करेंगे। इसमें हड़ताल को लेकर जाएगा और आगे की रणनीति तय की जाएगी।