*झारखंड के खूंटी में सही सलामत मिला शिवांश… मास्टरमाइंड अपहरणकर्ता गिरफ्तार*

*शिवांश के परिवारजनों ने किया पुलिस प्रशासन एवं आमजनों द्वारा बच्चे की सलामती की दुआ एवं किए गए प्रयास के लिए आभार व्यक्त*
खरसिया :- *दुआओं का हुआ असर… प्रभु की कृपा से झारखंड के खूंटी से बच्चा शिवांश सही सलामत मिल गया है। अपहरणकर्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अपहरणकर्ता ने अपहरण के समय जहां मोटर साइकिल का उपयोग किया वही झारखंड में फोर-व्हीलर के माध्यम से भागते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, इसलिए यह जांच का विषय है कि उसने फोर-व्हीलर कहा से ली और उसके साथ इस षडयंत्र में और कौन-कौन शामिल है। बच्चे के सकुशल मिलने से उत्साहित परिजन एवं नगरवासियों द्वारा पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आईजी श्री रतनलाल डांगी, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, एसडीओपी पितांबर पटेल एवं टीआई सुमतराम साहू का जोरदार स्वागत किया। शिवांश के परिवारजनों ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ खरसिया सहित अन्य सभी जगह से आमजनों द्वारा बच्चे की सलामती की दुआ एवं किए गए प्रयास के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है। बच्चे की सकुशल वापसी के लिए क्षेत्रीय विधायक व मंत्री उमेश पटेल एवं छ.ग. पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सार्थक प्रयास सराहनीय है।*